राम जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास कोरोना पॉजिटिव
(India) श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास (82) कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। नृत्य गोपाल दास बुधवार को जन्माष्टमी मनाने मथुरा पहुंचे थे। गुरुवार सुबह उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। सीएमओ ने स्वास्थ्य टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की, जिसमें उनका टेस्ट पॉजिटिव पाया गया। इस बीच, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फोन पर महंत की सेहत की जानकारी ली। योगी ने डॉक्टर नरेश त्रेहन से बात उन्हें मेदंता अस्पताल एडमिट करने को कहा है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।