जम्मू-कश्मीर के नौगाम में आतंकी हमला, पुलिस के दो जवान शहीद
(India) कल स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले आज जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमला हुआ है। आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर के नौगाम में पुलिस पार्टी पर हमला किया है जिसमें दो पुलिसकर्मी शहीद हो गए हैं और एक जवान घायल है। सुरक्षाकर्मियों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। फिलहाल आतंकियों का पता नहीं चला है लेकिन सर्च ऑपरेशन चल रहा है।
आतंकियों ने आज सुबह नौगाम बाईपास पर पुलिस टीम पर हमला कर दिया जिसमें तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए और इनमें से दो पुलिसकर्मी शहीद हो गए।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।