ED के बाद अब Rhea Chakraborty पर कसेगा CBI का शिकंजा
(India) एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत को दो महीने का वक्त हो गया है। लेकिन अभी तक उनकी मौत की गुत्थी सुलझ नहीं पाई है। ऐसे में अब सीबीआई की SIT ने इस मामले में अपनी जांच शुरू कर दी है। सुशांत के पिता केके सिंह ने पटना में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ जो एफआईआर दर्ज करवाई थी, उसमें उन्होंने रिया पर सुशांत के अकाउंट से 15 करोड़ रुपयों का हेरफेर करने का आरोप लगाया है। इसी सिलसिले में अब सीबीआई ने अपनी जांच शुरू कर दी है। खबरों के मुताबिक, सीबीआई सुशांत के बैंक स्टेटमेंट की जांच कर रही है।

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर संदेह जताते हुए उन्हें इंसाफ दिलाने की मांग जोर पकड़ती जा रही है। शनिवार को योग गुरु बाबा रामदेव ने भी अभिनेता के परिवार को इंसाफ दिलाने की मांग उठाई। योग गुरु ने हरिद्वार स्थित पतंजलि योग पीठ में सुशांत की आत्मा की शांति के लिए एक यज्ञ किया।

15 अगस्त पर बाबा रामदेव ने एक वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा,"मैंने श्री सुशांत जी के परिजन से बात की। उनका दर्द सुना तो मेरी भी रूह कांप उठी, हम सब पतंजलि में उस दिवंगत आत्मा के लिये प्रार्थना कर रहे हैं, सुशांत राजपूत और उनके परिजन को न्याय मिले।"

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।