जम्मू-कश्मीर के बारामुला में आतंकी हमला, एक SPO और CRPF के दो जवान शहीद
(India) जम्मू-कश्मीर के बारामुला में आतंकी हमला हुआ है. इस हमले में एक सीनियर पोलिस ऑफिसर (SPO) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के दो जवानों समेत तीन सुरक्षा कर्मी शहीद हो गए हैं. आतंकियों ने ये हमला बारामुला के क्रेरी इलाके में किया है.
आज सुबह आतंकवादियों ने बारामुला जिले के क्रेरी इलाके में CRPF और पुलिस की एक संयुक्त नाका पार्टी पर कुछ राउंड फायर किए थे. आतंकवादियों को पकड़ने के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और तलाश की जा रही है.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।