पश्चिम बंगालः शांति निकेतन की विश्वभारती यूनिवर्सिटी में हंगामा, तोड़फोड़
(India) पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के शांतिनिकेतन के बोलपुर में विश्वभारती यूनिवर्सिटी प्रशासन ने पिछले सप्ताह एक दीवार का निर्माण शुरू कराया था जिसका स्थानीय लोग विरोध कर रहे हैं। असल में, दीवार का निर्माण एक मेला ग्राउंड के समीप कराया जा रहा है, जिसके विरोध में स्थानीय लोगों ने यूनिवर्सिटी कैम्पस में प्रदर्शन किया। यहां तक कि प्रदर्शनकारियों ने कई ऐतिहासिक ढांचों को तोड़ दिया। यूनिवर्सिटी परिसर में 3000 से अधिक स्थानीय लोग इकट्ठे हो गए, जिन्होंने कई ऐतिहासिक ढांचों को तोड़ दिया।
प्रदर्शनकारियों ने पास में खड़ी जेसीबी मशीन को भी नुकसान पहुंचाया है। अभी तक जितनी दीवार बनकर तैयार हुई थी, उसे स्थानीय लोगों ने तोड़ दिया है। साथ ही उस इलाके में जितने ढांचे थे, सबको प्रदर्शनकारियों ने तोड़ फोड़ दिया है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।