भारतीयों को सबसे पहले लग सकता है कोरोना का ये टीका, हो रही तैयारी
(India) भारतीयों के लिए 2020 के आखिर तक यह टीका उपलब्‍ध हो सकता है। भारत सरकार देश में डेवलप किए जा रहे कोरोना टीकों पर भी नजर बनाए हुए है। सरकार को लगता है कि ये टीके भी ऑक्‍सफर्ड टीके के कुछ दिन ट्रायल में क्लियर होने के बाद मार्केट में उतर सकते हैं। मगर रेस में सबसे आगे ऑक्‍सफर्ड की वैक्‍सीन है। पुणे की कंपनी सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया (SII) इस वैक्‍सीन के प्रॉडक्‍शन में अस्‍त्राजेनेका की पार्टनर है। भारत में जिन तीन वैक्‍सीन का ट्रायल हो रहा है, उनमें से सबसे आगे ऑक्‍सफर्ड का टीका ही है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।