(India)
सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने अपना अहम फैसला सुना दिया है। सुशांत सिंह केस की जांच मुंबई पुलिस नहीं, बल्कि सीबीआई ही करेगी। सुप्रीम कोर्ट ने केस की जांच का अधिकार सीबीआई को देकर केंद्र सरकार के फैसले पर मुहर लगा दी है। अब सुशांत सिंह केस की जांच सीबीआई करेगी। सुप्रीम कोर्ट के फैसले से महाराष्ट्र सरकार और मुंबई पुलिस को बड़ा झटका लगा है। इतना ही नहीं, रिया को भी झटका लगा है। क्योंकि महाराष्ट्र पुलिस इस मामले की जांच खुद करना चाहती थी, वहीं रिया इस मामले को पटना से मुंबई ट्रांसफर करवाना चाहती थीं। सुशांत सिंह की मौत के करीब दो महीने हो गए हैं और तब से ही सुशांत का परिवार सीबीआई जांच की मांग कर रहा था। सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में बिहार में दर्ज एफआईआर को सही ठहराया है, इसके अलावा, मुंबई पुलिस को जांच में सहयोग करने का आदेश दिया है। बता दें कि सुशांत की मौत की जांच पर अब तक पेच फंसा हुआ था। न्यायमूर्ति ऋषिकेश रॉय की एकल पीठ ने सुशांत सिंह मौत मामले पर फैसला सुनाया। न्यायमूर्ति रॉय ने 11 अगस्त को इस याचिका पर सुनवाई पूरी की थी। सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को मुंबई के उपनगर बांद्रा में अपने अपार्टमेंट में फंदे से लटके पाए गए थे।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।