दिल्ली-गुरुग्राम में भारी बारिश से कई इलाकों में जलभराव-जाम, ट्रैफिक अलर्ट जारी
(India) देश की राजधानी दिल्ली में आज (बुधवार) सुबह से ही बारिश का सिलसिला जारी है। दिल्ली में बादलों की गरज के साथ मौसम ने करवट ली और मूसलाधार बारिश हुई। भारी बारिश से एक तरफ जहां मौसम खुशगवार होने से लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं,ज्यादातर इलाकों में जलभराव परेशानी का सबब भी बना। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक आज यानी 19 अगस्त को दिनभर भारी बारिश होती रहेगी। भारी बारिश का असर ट्रैफिक पर देखने को मिला। दिल्ली के आईटीओ, मदर डेयरी अंडरपास, मयूर विहार फेज-2 अंडरपास, सराय काले खान से डीएनडी, शशि गार्डन से कोटला, सीमापुरी से दिलशाद गार्डन अंडरपास, मैदान गढ़ी में एमबी रोड पर जलभराव से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।