(India)
एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई जांच पर सुप्रीम कोर्ट ने मुहर लगा दी है। इस पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि फैसले से साफ हो गया कि बिहार सरकार की पूरी प्रक्रिया सही थी। अब मुझे पूरा भरोसा है कि सुशांत और उनके परिवार को न्याय मिलेगा। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि हमारी सरकार ने जो भी काम किया, वह कानूनन था, सुशांत को न्याय दिलाने के लिए कार्यवाही की गई। अब मुझे पूरा भरोसा है कि सीबीआई ही पूरे तरह से ठीक से ढंग की जांच करेगी और न्याय दिलाएगी। न्याय की उम्मीद सिर्फ परिवार या बिहार को नहीं, पूरे देश की जनता को है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।