सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद हलचल तेज, सीएम के बाद गृहमंत्री से मिले पुलिस कमिश्नर
(India) ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद महाराष्ट्र में हलचल तेज हो गई है। पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह फैसले के बाद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मिलने पहुंचे ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद महाराष्ट्र में हलचल तेज हो गई है। इस पर फौरी तौर पर मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने तो कुछ नहीं कहा, लेकिन अंदरखाने आगे की रणनीति बन रही है।
पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह फैसले के बाद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मिलने पहुंचे। दोनों के बीच मुलाकात करीब आधे घंटे तक चली। इसके बाद पुलिस कमिश्नर गृह मंत्री अनिल देशमुख से भी मिलने पहुंचे। मुख्यमंत्री ने महाराष्ट्र डीजीपी सुबोध कुमार जायसवाल को भी मिलने बुलाया है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।