(India)
देश में कोरोना के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के अब तक के सबसे ज्यादा मरीज सामने आए हैं, ये आंकड़ा 69,652 है। इसी के साथ भारत में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 28 लाख के आंकड़े को पार कर गई है। इससे पहले एक दिन में भारत में कोरोना के इतने मरीज कभी नहीं मिले हैं। वहीं करीब 54 हजार लोग इस महामारी की चपेट में आने के बाद जिंदगी की जंग हार चुके हैं। राहत की बात ये है कि भारत में रिकवरी रेट बेहतर हो रहा है और अभी तक करीब 21 लाख मरीज ठीक होकर घर पहुंच चुके हैं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।