(India)
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले की जांच अब सीबीआई के हाथों में है। वहीं सीबीआई मुख्यालय में सीबीआई एसआईटी की बैठक जारी है। इस बीच अब सीबीआई डीआईजी सुवेज हक को सीबीआई और मुंबई पुलिस के बीच नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। जांच का एक हिस्सा लगभग पूरा हो गया है। सीबीआई की ओर से कई लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं। इनमें सुशांत के फाइनेंस से जुड़े स्टेटमेंट भी शामिल हैं। इसके अलावा सीबीआई ने मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती के खिलाफ आरोपों के संबंध में भी बयान दर्ज किए हैं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।