(India)
सुशांत सिंह राजपूत केस में सुप्रीम कोर्ट से हरी झंडी मिलने के बाद सीबीआई ने अपनी जांच शुरू कर दी है। CBI की तरफ से दिल्ली से 5 लोगों की टीम गुरुवार को मुंबई पहुंची है। शुक्रवार से फुल एक्शन में होगी सीबीआई की जांच टीम। सीबीआई की 16 सदस्यों की आज से मामले की जांच शुरू करेगी। ईडी के बाद रिया पर सीबीआई का भी शिकंजा कस सकता है। सुशांत केस की जांच सीबीआई ने तेज कर दी है। सीबीआई सुशांत के कुक नीरज से पूछताछ करेगी। नीरज वहीं हैं जिन्होंने बताया था कि उन्होंने सुशांत को सुसाइड वाले दिन जूस दिया था। नीरज ने ही सुशांत के दरवाजा ना खोलने की बात कही थी। नीरज से बिहार और मुबंई दोनों पुलिस ने पूछताछ की थी। वहीं DRDO गेस्ट हाउस में सीबीआई की टीम पूछताछ और बयान दर्ज करेगी।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।