(India)
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक के बाद एक बड़े फैसले कर रहे हैं। युवाओं को शासकीय नौकरी (Government job) देने के फैसले के बाद शिवराज सिंह चौहान ने केंद्र सरकार (Central Government) की तरफ से 'एक देश-एक परीक्षा' का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री चौहान ने गुरुवार को कहा कि केंद्र की नेशनल रिक्रूटमेंट एजेंसी (NRA) से चयनित होने वाले राज्य के युवाओं को कोई दूसरी प्रवेश परीक्षा नहीं देनी पड़ेगी। अब प्रदेश के युवाओं को एनआरए (NRA) की परीक्षा के अंकों के आधार पर बनने वाली मेरिट लिस्ट (Merit list) से राज्य में नौकरी मिल जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश, एनआरए (NRA) से भर्ती करने का फैसला लेने वाला पहला राज्य है। इससे प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड का काम आधे से भी कम हो जायेगा।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।