CBI ने की सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ, हेल्पर दीपेश और कुक नीरज से 3 घंटे पूछताछ
(India) सुशांत केस में सीबीआई का तीसरा दिन है। मौत की जांच कर रही सीबीआई की टीम रविवार को लगातार दूसरे दिन सुशांत के बांद्रा स्थित फ्लैट पर पहुंची थी। यहां टीम ने करीब 3 घंटे तक सुशांत के रूममेट रहे सिद्धार्थ पिठानी, कुक नीरज सिंह और हेल्पर दीपेश से पूछताछ की। इसके बाद तीनों को लेकर टीम वापस लौट गई। बताया जा रहा है कि आज 14 जून की घटना को री-क्रिएट नहीं किया गया। टीम पहले भी पिठानी, नीरज और दीपेश से सवाल-जवाब कर चुकी है।
सीबीआई की एक टीम रविवार को उस वाटरस्टोन रिसॉर्ट में भी गई, जहां सुशांत ने 2 महीने गुजारे थे। सीबीआई की टीम रिसॉर्ट में 2 घंटे रुकी। जांच एजेंसी ने रिसॉर्ट के स्टाफ से यह पता किया कि जब सुशांत वहां रुके थे, तो उनका व्यवहार कैसा था। सीबीआई जल्द रिया चक्रवर्ती से भी पूछताछ करेगी। न्यूज एजेंसी आईएएनएस के सूत्रों के मुताबिक सुशांत, रिया और इस केस से जुड़े दूसरे लोगों की कॉल डिटेल खंगाली जाएंगी।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।