सिद्धार्थ पिठानी से पूछताछ जारी, रिया की फैमिली को आज समन भेज सकती है CBI
(India) सुशांत सिंह राजपूत के केस में जांच कर रही सीबीआई की टीम लगातार केस से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है। अभी तक सीबीआई की टीम ने सिद्धार्थ पिठानी, सुशांत के कुक नीरज, स्टाफ मेंबर दीपेश सावंत से लंबी पूछताछ की है और क्राइम सीन भी रीक्रिएट किया है। सीबीआई की टीम फरेंसिक टीम के साथ सुशांत के घर भी जा चुकी है और माना जा रहा है कि अब जांच में यह आगे की पूछताछ शुरू करेगी। रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के लोगों के साथ ही सुशांत की बिजनस मैनेजर श्रुति मोदी और हाउस मैनेजर सैमुएल मिरांडा को मुख्य आरोपी बनाया है। संभव है कि सोमवार को सीबीआई टीम मुख्य आरोपियों से पूछताछ करे।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।