ED अफसरों से मिली CBI टीम, वित्तीय लेन-देन की जानकारी ली
(India) सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई की जांच का आज पांचवां दिन है। सीबीआई की तहकीकात रोजाना नया मोड़ ले रही है, कई तरह के खुलासे सामने आ रहे हैं। सीबीआई हर एंगल से सुशांत केस की जांच कर रही है। जल्द सीबीआई सुशांत की साइकलॉजिकल अटॉप्सी कराएगी। सीबीआई ने सोमवार को कूपर अस्पताल के उन डॉक्टरों से भी पूछताछ की जिन्होंने सुशांत की बॉडी का पोस्टमार्टम किया था। इसके अलावा सीबीआई किसी भी वक्त रिया चक्रवर्ती और उनकी फैमिली को समन भेज पूछताछ के लिए बुला सकती है। सोमवार शाम को सीबीआई ने ईडी के ऑफिसर्स से मुलाकात की। ईडी के अधिकारियों ने सीबीआई को फाइनेंसियल एंगल पर ब्रीफ किया। साथ ही सीबीआई के साथ फोन डाटा का एनालेसिस भी शेयर किया। मालूम हो, ईडी सुशांत सिंह केस में मनी लॉन्ड्रिंग के तहत जांच कर रही है। इस सिलसिले में ईडी कई लोगों से पूछताछ भी कर चुकी है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।