अमेरिका ने अपने नागरिकों को दी भारत न जाने की सलाह, डाला पाकिस्‍तान, सीरिया, यमन की श्रेणी में
(India) भारत के साथ दोस्‍ती के तमाम दावे करने वाले अमेरिका ने अपने नागरिकों को भारत की यात्रा नहीं करने की सलाह दी है। अमेरिका ने इसकी वजह भारत में कोरोना संकट, अपराध और आतंकवाद को कारण बताया है। यही नहीं अमेरिका ने भारत की यात्रा के लिए रेटिंग 4 निर्धारित की है जिसे सबसे खराब माना जाता है। इस श्रेणी भारत के अलावा युद्धग्रस्‍त सीरिया, आतंकवाद का केंद्र पाकिस्‍तान, ईरान, इराक और यमन शामिल हैं। अमेरिका ने कहा है कि भारत में कोरोना संकट है। इसके अलावा देश में अपराध और आतंकवाद में तेजी आई है, इसलिए अमेरिकी नागरिक भारत की यात्रा न करें। अमेरिका ने अपने अडवाइजरी की कुछ अन्‍य वजहों में महिलाओं के खिलाफ अपराध और उग्रवाद को भी कारण बताया है। उधर, इंडियन टूरिज्‍म एंड हॉस्पिटलटी संघ ने भारत सरकार से गुहार लगाई है कि वे अमेरिका सरकार से ट्रेवेल अडवाइजरी को बदलने के लिए दबाव डाले।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।