राजस्थान में 7 सितंबर से खुलेंगे धार्मिक स्थल, मास्क लगाना अनिवार्य, सोशल डिस्टेंसिंग का भी रखना होगा ध्यान
(India) देशभर में कोरोना का संक्रमण फैलने के साथ ही लॉकडाउन लगाया गया था. जिस दौरान देश के सभी धार्मिक स्थानों को बंद कर दिया गया था। वहीं अब अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही अब धार्मिक स्थानों को खोला जा रहा है। हाल ही में जम्मू-कश्मीर में वैष्णों माता मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए खोला गया था। अब राजस्थान सरकार ने भी धार्मिक स्थानों को खोलने का फैसला किया है। राजस्थान की गहलोत सरकार ने धार्मिक स्थलों को खोले जाने के लिए निर्देश जारी कर दिया है। राजस्थान सरकार के अनुसार प्रदेश में 7 सितंबर से सभी धार्मिक स्थलों को खोल दिया जाएगा। इसके साथ ही निर्देश दिए गए हैं कि मंदिरों में दर्शन को आए श्रद्धालुओं मास्क लगाना अनिवार्य होगा। राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या 74,670 पहुंच गई है। जबकि 992 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं बुधवार को राजस्थान में कोरोना के 1,345 नए संक्रमित मामले सामने आए हैं।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।