पुलवामा के जदुरा इलाके में 3 अज्ञात आतंकवादियों को मार गिराया, एक जवान भी शहीद
(India) जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में तलाश अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी इसके बाद यह अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया.सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मार गिराए जा चुके हैं. वहीं गंभीर रूप से घायल हुए एक जवान भी शहीद हो गया है. कश्मीर जोन पुलिस ने बताया, पुलिस और सुरक्षाबल मिलकर इस ऑपरेशन को अंजाम दे रहे हैं. पुलवामा के जदुरा इलाके में शनिवार देर रात मुठभेड़ शुरू हुई थी. फिलहाल इलाके में सेना का सर्च ऑपरेशन जारी है.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।