सरकारी सूत्रों ने बताया गलवान हिंसा के तुरंत बाद जहां भारत के 20 सैनिक शहीद हो गए थे भारतीय नौसेना ने साउथ चाइना सी में अपने फ्रंटलाइन युद्धपोत को तैनात कर दिया। पीपुल्स लिबरेशन आर्मी इस क्षेत्र को अपनी सीमा के भीतर बताने का दावा करता है और दूसरे देशों की सैन्य शक्तियों की उपस्थिति को गलत बताता है।
सूत्रों ने बताया कि दक्षिण चीन सागर में भारतीय नौसेना के युद्धपोत की तत्काल तैनाती का चीनी नौसेना और सुरक्षा प्रतिष्ठान पर काफी प्रभाव पड़ा और उन्होंने भारतीय पक्ष के साथ राजनयिक स्तर की वार्ता के दौरान भारतीय युद्धपोत की उपस्थिति के बारे में भारतीय पक्ष से शिकायत की। सूत्रों ने बताया कि भारतीय युद्धपोत लगातार वहां मौजूद अमेरिका के युद्धपोतों से लगातार संपर्क बनाए हुए थे।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।