पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का 84 साल की उम्र में निधन, 21 दिन पहले कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी
(India) पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का 84 वर्ष की आयु में सोमवार को अस्पताल में निधन हो गया। 10 अगस्त से वे दिल्ली के आर्मी रिसर्च एंड रेफरल हॉस्पिटल में भर्ती थे। इसी दिन ब्रेन से क्लॉटिंग हटाने के लिए इमरजेंसी में सर्जरी की गई थी। इसके बाद से उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। प्रणब ने 10 तारीख को ही खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की बात भी कही थी। प्रणब मुखर्जी के निधन की पुष्टी उनके बेटे अभिजीत मुखर्जी ने ट्वीट कर दी। अभिजीत ने अपने ट्वीट में लिखा कि इलाज के दौरान डॉक्टरों के अथक प्रयासों के बावजूद भी प्रणब दा को बचाया नहीं जा सका। अभिजीत ने सभी से अपने पिता की आत्मा की शांति के लिए दुआ करने की अपील भी की। आपको बता दें कि प्रणब मुखर्जी के ब्रेन में क्लॉटिंग होने के कारण उनको हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने उनका जीवन बचाने के लिए उनकी ब्रेन सर्जरी भी की गई, जिसके बाद उनकी तबीयत और ज्यादा बिगड़ गई थी। यहां तक कि वह कोमा में चल गए थे। इसके बाद से उनके तबीयत को लेकर कोई शुभ समाचार नहीं आ रहा था।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।