(India)
वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर चीन के साथ चल रहे तनाव के बीच आर्मी चीफ एम एम नरवणे (Army Chief General Manoj Mukund Naravane) आज अचानक लद्दाख दौरे पर पहुंच गए हैं। बता दें कि दक्षिण पैंगोंग शो झील (Pangong Lake News) इलाके में चीन की नापाक हरकत को भारत के मुस्तैद जवानों ने असफल करते हुए उस इलाके की ऊंचाई वाले क्षेत्र में अपनी पैठ मजबूत कर ली है। भारत-चीन के मध्य जारी तनाव के बीच आर्मी जनरल एमएम नरवणे लेह के दौरे पर पहुंचे हैं। यहां वह सुरक्षा हालातों का जायजा लेंगे और सीनियर फील्ड कमांडर्स LAC की मौजूदा स्थिति पर उन्हें ब्रीफ करेंगे। दो दिवसीय यात्रा के दौरान आर्मी उन सैनिकों की तैयारियों की भी समीक्षा करेंगे जो बीते तीन महीने से चीनी सैनिकों के खिलाफ डटे हुए हैं।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।