चीनी सेना ने माना, अरुणाचल के लापता 5 युवक उसके पास, वापस लाने की चल रही प्रक्रिया
(India) अरुणाचल प्रदेश से अगवा किए गए 5 भारतीयों को लेकर चीन ने पहले तो इसकी जानकारी होने से इनकार किया, लेकिन अब उसने स्वीकार किया है कि ये लोग उसके यहां है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को बताया कि अगवा भारतीयों को वापस लाने की प्रक्रिया चल रही है। अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी जिले के पांचों युवक जंगल में शिकार करने गए थे जहां से वे लापता हो गए। बाद में परिजनों ने आरोप लगाया कि चीनी सेना पीपल्स लिबरेशन आर्मी ने उन्हें अगवा कर लिया है।
एक दिन पहले ही सोमवार को चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने अरुणाचल से लापता हुए युवकों के बारे में कोई जानकारी होने से इनकार किया था। पूर्वी लद्दाख में जारी तनाव के बीच चीनी प्रवक्ता ने उल्टे इस मुद्दे पर भड़काऊ बयान देते हुए अरुणाचल प्रदेश को दक्षिणी तिब्बत का हिस्सा करार दिया था।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।