(India)
सुशांत केस में ड्रग ऐंगल सामने आने के बाद मंगलवार को कोर्ट ने रिया को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। कानूनी प्रक्रिया में देर हो जाने की वजह से रिया को मंगलवार रात एनसीबी दफ्तर में बने लॉकअप में रखा गया था। जेल मैनुअल के हिसाब से सूर्यास्त के बाद कैदी की एंट्री जेल में नहीं होती है। रिया की रात NCB लॉकअप में कटी। रिया की जमानत की अर्जी खारिज हो चुकी है। रिया को अब भायखला जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। रिया चक्रवर्ती एनसीबी लॉकअप में रात गुजारने के बाद सुबह भायखला जेल पहुंच चुकी हैं। उनकी लीगल टीम जल्द ही बेल के लिए सेशन कोर्ट जाएगी।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।