पूछताछ में NCB को दिए रिया ने बॉलीवुड से जुड़े कुछ नाम, सारा अली खान का नाम भी शामिल
(India) सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में चल रही जांच के दौरान ड्रग एंगल का खुलासा हुआ, जिसके बाद अब रिया चक्रवर्ती जेल में बंद है. वहीं सूत्रों के हवाले से खबर मिल रही है कि पूछताछ के दौरान रिया ने कुछ बॉलीवुड सितारों के नाम लिये है जो उनके साथ ड्रग लेते थे. इन नामों में नावाब कहे जाने वाले सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान का भी नाम शामिल है


दरअसल, बॉलीवुड एंगल से ड्रग्स मामले की जांच कर रही एनसीबी की टीम जल्द ही बॉलीवुड की अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह और सारा अली खान को सम्मन कर पूछताछ के लिए बुलाएगी. इसके अलावा फ़ैशन डिज़ाइनर सिमोन को भी सम्मन किया जाएगा


सूत्रों के मुताबिक रकुल प्रीत सिंह, सिमोन ये दो साल से रिया की दोस्त है. ये दोनों रिया के साथ ड्रग्स लेती थी. इसके अलावा सारा अली खान रिया और सुशांत दोनों के साथ ड्रग्स लेती थी. ये सारा खुलासा रिया ने अपने बयान में किया है

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।