NCB की छापेमारी, रिया ड्रग्स केस में शोविक के पेडलर दोस्त सूर्यदीप को पकड़ा
(India) एक्टर सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच में ड्रग्स एंगल की पड़ताल कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की छापेमारी जारी है। आज एनसीबी की टीम ड्रग पैडलर सूर्यदीप मल्हौत्रा के घर पर सुबह से छापेमारी कर रही है। सूर्यदीप, रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक का स्कूल फ्रेंड है और उसके कई चैट सामने आए हैं। सूर्यदीप को थोड़ी देर में एनसीबी दफ्तर लाया जा सकता है। रिया चक्रवर्ती और बॉलीवुड ड्रग्स कनेक्शन में पकड़े सात ड्रग्स पैडलरों को आज ACMM कोर्ट में पेश किया जाएगा। सभी आरोपियों को मेडिकल टेस्ट के लिए ले जाया जा रहा है। सात में से एक आरोपी गोवा से गिरफ्तार हुआ था। जिन लोगों की पेशी है उनके नाम हैं- करमजीत सिंह आनंद उर्फ केजे, ड्वैन फर्नांडीस, संकेत पटेल, अंकुश अरजेंका, संदीप गुप्ता, आफताब फतेह अंसारीऔर क्रिस कोस्टा।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।