मॉनसून सत्र के पहले दिन लोकसभा के 24 सांसद कोरोना पॉजिटिव मिले
(India) मॉनसून सत्र के पहले दिन ही कोरोना का संक्रमण देखने को मिला | बीजेपी सांसद मीनाक्षी लेखी, अनंत कुमार हेगड़े, प्रवेश साहिब सिंह समेत लोकसभा के 24 सांसद कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। कोरोना वायरस की वजह से मॉनसून सत्र देरी के साथ आज से शुरू हुआ है। इस सत्र में शामिल होने के लिए सभी सांसदों का अनिवार्य रूप से कोरोना जांच कराई गई थी।

इससे पहले, रविवार को कोरोना जांच में पांच लोकसभा सांसद कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। संसद में उन्हीं सांसदों, कार्मिकों को जाने की इजाजत दी गई है, जिनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।