जया का संसद से कंगना पर बड़ा हमला- जिस बॉलिवुड में नाम कमाया, उसे अब गटर बोल रहे
(India) कंगना ने 26 अगस्‍त की शाम एक ट्वीट में कंगना ने प्रधानमंत्री कार्यालय को टैग करते हुए एक ट्वीट किया था। उन्‍होंने लिखा था, "अगर नार्कोटिक्‍स कंट्रोल ब्‍यूरो बॉलिवुड की जांच करता है तो पहलीं पंक्ति के कई सितारे सलाखों के पीछे होंगे। अगर ब्‍लड टेस्‍ट हुए तो कई चौंकाने वाली बातें सामने आएंगे। उम्‍मीद है कि प्रधानमंत्री जी स्‍वच्‍छ भारत मिशन के तहत बॉलिवुड जैसे गटर को साफ करेंगे।"

राज्‍यसभा सांसद जया बच्‍चन ने कंगना रनौत का नाम लिए बिना उनपर निशाना साधा है। बच्‍चन ने कहा कि 'जिन लोगों ने फिल्‍म इंडस्‍ट्री से नाम कमाया, वे इसे गटर बता रहे हैं। मैं इससे बिल्‍कुल सहमत नहीं हूं।' उन्‍होंने सरकार से अपील की कि वो ऐसे लोगों से कहे कि इस तरह की भाषा का इस्‍तेमाल न करें। उन्‍होंने एक वक्‍त ऐसे लोगों के लिए कहा कि 'जिस थाली में खाते हैं, उसी में छेद करते हैं।' जया ने कहा कि 'मनोरंजन इंडस्‍ट्री हर दिन 5 लाख लोगों को सीधे तौर पर रोजगार देती है। ऐसे वक्‍त में जब अर्थव्‍यवस्‍था बेहद बुरी हालत में है, लोगों का ध्‍यान हटाने के लिए हमें (बॉलिवुड) सोशल मीडिया पर निशाना बनाया जा रहा है।'

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।