बीते 24 घंटे में सामने आए कोरोना के 90123 नए केस, 1290 मरीजों की हुई मौत
(India) भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 90 हजार से अधिक नए केस सामने आए हैं। इसके साथ ही 1290 मरीजों की मौत हो गई है। अगर एक्टिव केस की बात करें तो इसकी संख्या 10 लाख के करीब पहुंच गई है। वहीं, कुल मामलों की संख्या 50 लाख से पार कर गई है।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में कोरोना के 90,123 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके अलावा 1290 मरीजों की इस महामारी ने जान ले ली है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।