(India)
मोदी सरकार के कृषि बिल के खिलाफ पंजाब में किसानों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार सुबह पंजाब के बादल गांव के एक किसान ने प्रदर्शन स्थल पर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के राज्य सचिव शिंगारा सिंह मान ने कहा कि लोकसभा में कृषि बिल के पारित होने से किसान परेशान हैं। उन्हें डर है कि बिल से किसानों को भारी नुकसान होगा।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।