दिल्ली में पांच अक्टूबर तक स्कूल बंद रखने का फैसला लिया गया है. दिल्ली सरकार ने यह आदेश जारी किया है.
(India) दिल्ली में पांच अक्टूबर तक स्कूल बंद रखने का फैसला लिया गया है. दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने इस संबंध में आदेश जारी किया है. आदेश में कहा गया है कि पहले की तरह ही ऑनलाइन क्लास जारी रहेंगे.


कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्कूल को पांच अक्टूबर तक बंद रखने संबंधी आदेश जारी किया गया है. गुरुवार शाम को जारी आंकड़ों के मुताबिक, 24 घंटे में कोरोना वायरस के 4432 नए मामले सामने आए थे और 38 लोगों की मौत हुई थी. इसके साथ ही दिल्ली में पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 2 लाख 34 हजार 701 हो गई.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।