दिल्ली-NCR को दहलाने की साजिश, हथियार-विस्फोटक जब्त...अलकायदा आतंकियों का खौफनाक प्लान
(India) राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पश्चिम बंगाल और केरल में पाकिस्तान प्रायोजित अलकायदा के बड़े आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। जांच एजेंसी ने मामले में शनिवार को 9 आतंकियों को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि ये आतंकवादी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र समेत देश के कई इलाकों में आतंकी हमले की फिराक में थे। एनआईए ने बताया कि जांच में पता चला है कि ये सभी सोशल मीडिया के जरिये पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन अल-कायदा से जुड़े थे और वहीं से कट्टरपंथी बने थे।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।