दीपिका पादुकोण 25 को और श्रद्धा कपूर-सारा अली खान 26 सितंबर को NCB के सामने पेश होंगी
(India) ड्रग्स केस में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और सिमोन खंबाटा समेत सात लोगों को NCB ने पूछताछ के लिए समन भेजा है. अगले तीन दिनों में सभी को बयान दर्ज कराने के लिए पेश होना होगा.

दीपिका पादुकोण मुंबई में नहीं हैं, अभिनेत्री 25 सितंबर को एनसीबी के सामने पेश हो सकती हैं. रकुल प्रीत सिंह और सिमोन खंबाटा को कल NCB के सामने पेश होना होगा. श्रद्धा कपूर और सारा अली खान 26 सितंबर को NCB के सामने पेश होंगी.

इससे पहले एनसीबी ने मंगलवार को अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश और क्वान टैलेंट मैनेजमेंट एजेंसी के सीईओ ध्रुव चितगोपेकर को भी तलब किया था, लेकिन प्रकाश खराब स्वास्थ्य के कारण एजेंसी के सामने पेश नहीं हो पाई थीं.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।