एनसीबी का मानना है कि दीपिका पादुकोण और करिश्मा प्रकाश तैयारी के साथ आई हैं. ऐसा इसलिए माना जा रहा है जब एनसीबी ने करिश्मा को समन दिया था, तो उन्होंने खुद बीमार बताया था और वकील के जरिए कहा था कि वह 25 सितंबर को एनसीबी ऑफिस पूछताछ में सहयोग करने के लिए पहुंच जाएंगी एनसीबी का कहना है कि जब दीपिका को नोटिस भेजा गया तब वह गोवा में थी. लेकिन जब वह मुंबई आई, तो करिश्मा उनके साथ में दिखाई दीं. इसलिए एनसीबी को लग रहा है कि दोनों पूरी तैयारी के साथ आई हैं. एनसीबी ने दीपिका से ड्रग्स चैट को लेकर पूछताछ की गई. हालांकि दीपिका ने चैट को लेकर पहले मना कर दिया था. लेकिन जब एनसीबी ने करिश्मा को उनके सामने बैठाया, तो काफी बहस के बाद उन्होंने कबूला की उन्हें चैट में 'माल' मंगाया था
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।