(India)
देश के कई राज्यों में किसान बिल का विरोध अब भी जारी है , पंजाब ,कर्नाटक और दिल्ली जैसे राज्यों में प्रदर्शन कही कही उग्र होता नज़र आया , दिल्ली प्रदर्शन में किसानो में सड़क में ट्रेक्टर जला कर रास्ता जाम कर दिया, वही पंजाब के मुख्यमत्री केप्टन अम्रंदिर सिंह भी प्रदर्शन का हिस्सा बन गए है किसान बिल को लेकर शिरोमणि अकाली दल की ओर से लगातार केंद्र से नाराजगी जताई जा रही थी। वहीं, शिरोमणि अकाली दल (SAD) के नेता सुखबीर सिंह ने शनिवार को मीडिया से बातचीत में यह स्पष्ट कर दिया है कि अब उनकी पार्टी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का हिस्सा नहीं है। वही दूसरी और केंद्र सरकार ने दोनों सदनों में किसान बिल पास करके राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हस्ताक्षर के बाद इसे कानून का रूप दे दिया है
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।