रेप मामले में अनुराग कश्यप को मुंबई पुलिस भेजेगी समन, रामदास अठावले के साथ राज्यपाल से मिलेगी पीड़ित अभिनेत्री
(India) मुंबई पुलिस जल्द ही बॉलीवुड निर्देशक अनुराग कश्यप को पूछताछ के लिए समन भेजेगी. अनुराग कश्यप पर एक अभिनेत्री ने बलात्कार का आरोप लगाया है. रेप का मुकदमा दर्ज कराने वाली अभिनेत्री की लड़ाई अब केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले लड़ेंगे. इसके लिए आठवले आज दोपहर बाद महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिलने वाले हैं. आठवले ने मुंबई पुलिस से निर्देशक को गिरफ्तार करने की मांग की है.


अठावले ने कहा, "मुंबई पुलिस अनुराग कश्यप को गिरफ्तार करे, नहीं तो हम जल्द धरना पर बैठेंगे." मंत्री का समर्थन मिलने पर अभिनेत्री ने उन्हें सोशल मीडिया पर धन्यवाद दिया.

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।