कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी गुरुवार को हाथरस पीड़िता के परिवार से मिलने के लिए रवाना हुए, लेकिन रास्ते में यूपी पुलिस ने एक्सप्रेस-वे पर ही रोक दिया, जहां दिनभर हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। वहीं अब यूपी पुलिस की तरफ से कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पुलिस के अनुसार, बार-बार मना करने के बावजूद राहुल व प्रियंका गांधी और तमाम अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता जाने की जिद पर अड़े रहे, वहीं कार्यकर्ताओं ने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की और गाली-गलौज की। इस संबंध में थाना इकोटेक पर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित 153 नामजद एवं 50 अन्य लोगों के विरुद्ध अपराध 155/2020 धारा 188,269,270 आईपीसी व 3 महामारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस विभाग ने कहा कि पुलिस अधिकारियों के बार-बार अनुरोध के बाद भी राहुल गांधी व प्रियंका गांधी नियमों का उल्लघंन करते रहे।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।