वही योगी सरकार की तरफ से गठित एसआईटी पीड़ित परिवार का बयान दर्ज करने के लिए बूलगढ़ी पहुंच चुकी है। टीम के साथ एक एंबुलेंस है। टीम की अगुआई कर रहे गृह सचिव भगवान स्वरूप 7 दिन के अंदर अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपेंगे। अभी तक पीड़ित की मां, भाई के बयान दर्ज हो चुके हैं। शनिवार रात करीब 10 बजे एसआईटी परिवार के बीच जांच के लिए पहुंची थी, लेकिन पिता की तबीयत ठीक नहीं होने के कारण बयान दर्ज नहीं हो सके थे। टीम आज पिता और अन्य रिश्तेदारों के बयान दर्ज करेगी।
उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुई गैंगरेप की घटना के बाद योगी सरकार के खिलाफ असंतोष थमने के बजाए गहराता जा रहा है। इस मामले में सियासी पार्टियों की सक्रियता से योगी सरकार चारों तरफ से घिर चुकी है। इस बीच शिवसेना ने एक बार फिर योगी राज पर हमला बोला है। शिवसेना की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि करीब 2 माह पूर्व अयोध्या में राम मंदिर का भूमि पूजन हुआ था। इसके बावजूद यूपी में जंगल राज कायम है।
हाथरस केस को लेकर शिवसेना ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को एक चिट्ठी भी लिखी है। शिवसेना ने अपने पत्र के माध्यम से पीड़िता के परिवार को सीआरपीएफ सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।