एयरफोर्स की 88वें स्थापना दिवस पर दिख रही है ताकत, राफेल का दम देखकर गर्व
(India) वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया ने वायुसेना दिवस के मौके पर संबोधन में कहा कि फ्यूचर में भारतीय वायुसेना 6 जनरेशन फाइटर तकनीकी को बढ़ावा देने पर काम कर रही है. इसके अलावा हाइपरसोनिक मिसाइल तकनीक को डेवलप करने से लेकर अल्ट्रा मॉर्डन ड्रोन सिस्टम की आर्म फोर्सेज में पैठ बढ़ाई जाएगी। भारतीय वायुसेना की 1932 में स्थापना हुई थी और भारतीय वायु सेना की स्थापना के उपलक्ष्य में हर साल एयरफोर्स डे मनाया जाता है। 88वें स्थापना दिवस पर वायुसेना के फ्लाई पास्ट का सबसे बड़ा आकर्षण राफेल अपना दमखम दिखा रहा है और आसमान में राफेल की गर्जना से भारत की जनता गर्व से फूल रही है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।