केंद्रीय मंत्री और देश के बड़े दलित नेता रामविलास पासवान का कल दिल्ली में निधन
(India) केंद्रीय मंत्री और देश के बड़े दलित नेता रामविलास पासवान को आज दिल्ली में उनके आास पर श्रद्धांजलि दी जाएगी। पासवान के आवास पर उनके चाहने वालों का तांता लगने लगा- कई लोग देंगे श्रद्धांजलि। पार्थिव शरीर घर लाया गया, PM Modi देंगे श्रद्धांजलि। सीनियर पासवान बीमार होने के चलते पहले ही इन चुनावों में भागीदारी नहीं करने वाले थे। ऐसे में सवाल उठ रहे थे कि चिराग क्‍या दुसाधों को उसी तरह साध पाएंगे जैसे उनके पिता करते थे। पूर्व केंद्रीय मंत्री के निधन ने इसकी संभावना बढ़ा दी है कि दुसाध एकजुट होकर एलजेपी के लिए वोट करें।
पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का निधन बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों पर असर डाल सकता है। उनके बेटे चिराग ने इस चुनाव में नीतीश कुमार को उखाड़ फेंकने का दम भरा है। ऐसे में सीनियर पासवान के निधन से लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) सहानुभूति वोट बटोर सकती है। पासवान के जाने से दुसाध वोट चिराग के साथ खड़े हो सकते हैं। रामविलास पासवान दशकों तक दुसाधों के सबसे बड़े नेता रहे। चुनाव में दुसाधों की सक्रिय भागीदारी के चलते ही पासवान की राजनीतिक ताकत कभी कमजोर नहीं हुई।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।