(India)
अडानी इलेक्ट्रिसिटी ने ट्वीट कर बताया, 'पावर ग्रिड फेल होने के कारण मुंबई के अधिकतर इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित है। ग्रिड सेफ्टी प्रोटोकॉल के तहत, अडानी पावर सिस्टम AEML दहानू जेनरेशन के जरिए मुंबई में आपातकालीन सेवाओं के लिए 385 मेगावाट तक बिजली आपूर्ति दे रहा है।' अडानी इलेक्ट्रिसिटी ने दूसरा ट्वीट किया, 'हमारी टीम प्रभावित इलाकों में जल्द से जल्द बिजली बहाल करने के लिए काम कर रही है। असुविधा के लिए खेद है। बिजली जाने का असर सोमवार को बॉम्बे हाई कोर्ट के कामकाज पर भी पड़ा। बिजली न आने से दोपहर 11 बजे से शुरू होने वाला कोर्ट का रोज का कामकाज भी रुक गया। इससे आज होने वाली सुनवाइयों को लेकर भी अनिश्चितता पैदा हो गई है। बताया जा रहा है कि विद्युत आपूर्ति बहाल होने में 2 घंटे से अधिक का वक्त लग सकता है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।