गुपकार घोषणा: फारूक अब्दुल्ला के आवास पर बैठक
(India) नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने ‘गुपकार घोषणा’ पर भविष्य की कार्रवाई का खाका तैयार करने के लिए आज अपने आवास पर बैठक बुलाई। इस बैठक में जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती शामिल हुई हैं.। बैठक में पीपुल्स कॉन्फ्रेंस और सीपीएम के नेता भी मौजूद हैं। कांग्रेस के नेता बैठक से दूर रहे। फारूक अब्दुल्ला और उनके बेटे उमर अब्दुल्ला ने महबूबा मुफ्ती से मुलाकात की थी। मुफ्ती को 14 महीने की हिरासत के बाद मंगलवार को छोड़ा गया था। गुपकार घोषणा में कहा गया था कि पार्टियों ने सर्व-सम्मति से फैसला किया है कि जम्मू कश्मीर की पहचान, स्वायत्तता और उसके विशेष दर्जे को संरक्षित करने के लिए वे मिलकर प्रयास करेंगे।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।