(India)
उत्तर प्रदेश के बलिया में अधिकारियों के सामने हुई हत्या (Ballia Murder Case) के मामले को लेकर राजनीति तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोपी के सत्ताधारी दल से जुड़े होने पर सवाल उठाते हुए कहा कि देखें क्या एनकाउंटरवाली सरकार अपने लोगों की गाड़ी भी पलटाती है या नहीं। वहीं कांग्रेस का एक दल बलिया पहुंच रहा है। बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने भी घटना पर चिंता जाहिर करते हुए कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने इस प्रकरण पर ट्वीट कर कहा, 'बलिया में सत्ताधारी भाजपा के एक नेता के, एसडीएम और सीओ के सामने खुलेआम, एक युवक की हत्या कर फरार हो जाने से उप्र में कानून व्यवस्था का सच सामने आ गया है। अब देखें क्या एनकाउंटरवाली सरकार अपने लोगों की गाड़ी भी पलटाती है या नहीं।'मायावती ने ट्वीट कर कहा, 'यूपी में बलिया की हुई घटना अति-चिन्ताजनक तथा अभी भी महिलाओं व बच्चियों पर आयेदिन हो रहे उत्पीड़न आदि से यह स्पष्ट हो जाता है कि यहां कानून-व्यवस्था काफी दम तोड़ चुकी है। सरकार इस ओर ध्यान दे तो यह बेहतर होगा। बीएसपी की यह सलाह।'
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।