बलिया गोलीकांड: आरोपी बीजेपी नेता के भाई समेत दो और गिरफ्तार, मुख्य आरोपी धीरेंद्र ने खुद को बताया निर्दोष
(India) यूपी के बलिया जिले के रेवती में हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने दो और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से एक आरोपी बीजेपी नेता का भाई है मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। वहीं, पांच अन्‍य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इस बीच, मुख्‍य आरोपी का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें उसने खुद को निर्दोष बताते हुए प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव ने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार को एक आरोपी देवेंद्र प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले पुलिस ने धीरेंद्र प्रताप सिंह के भाई नरेन्द्र प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया था। उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।