भारत में अमेरिका से भी ज्यादा तेजी से कोरोना मामले सामने आ रहे हैं, जबकि 3 महीने बाद देश में 600 से कम हुईं मौत
(India) स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 75 लाख 50 हजार के पार पहुंच गई है. इनमें से एक लाख 14 हजार 610 मरीजों की मौत हो चुकी है. वहीं रिकवरी मामलों की संख्या 66 लाख 63 हजार तक पहुंच गई है और एक्टिव केस की संख्या घटकर 7 लाख 72 हजार पर आ गई है. देश में तीन महीने बाद एक दिन में कोरोना से मौत का आंकड़ा 600 से कम हुआ है. पिछले 24 घंटे में 579 कोरोना संक्रमितों ने अपनी जान गंवाई है. इससे पहले एक दिन में 600 से कम मौत 21 जुलाई को हुईं थी. देश में रिकवर होने वाले मरीजों की संख्या भी नए मामलों से ज्यादा आ रही है. पिछले 24 घंटों में 55,722 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि 66,399 मरीज ठीक भी हो गए

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।