नवजोत सिंह सिद्धू के निशाने पर अमरिंदर, MSP को लेकर अपनी ही पार्टी की पंजाब सरकार पर साधा निशाना
(India) नवजोत सिद्धू (Navjot Sidhu) और पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के बीच विवाद अभी खत्म नहीं हुआ है। अकसर अपने बयानों के जरिए अमरिंदर की सरकार को आड़े हाथों लेने वाले सिद्धू ने राज्य सरकार के फसल खरीद मॉडल की आलोचा की है। सोमवार को सिद्धू ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो अपलोड किया। इस वीडियो के जरिए उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के पास फसलों के खरीद का मॉडल ही नहीं है। उन्होंने कहा, 'आज, पंजाब में गेहूं और चावल के अलावा किसी अन्य फसल की सरकारी खरीद का मॉडल नहीं है। न ही हमारे पास (पंजाब सरकार) भंडारण क्षमता और विपणन क्षमता है। आज, केंद्रीय गोदाम खाली हैं। वह इस साल हमारे चावल खरीदेंगे फिर उसके बाद क्या होगा? हमारी तैयारी का समय सिर्फ एक-तीन साल है।'

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।