(India)
बिहार चुनाव के 3 ओपिनियन पोल: 4-5 फीसदी वोटर बिगाड़ सकते हैं नीतीश का खेल, जबरदस्त टक्कर दे रहे तेजस्वी की पार्टी। मुख्यमंत्री के रूप में लोगों की पहली पसंद नीतीश कुमार अभी भी बने हुए हैं। 31 फीसदी लोगों की पसंद के साथ वह पहले नंबर पर हैं तो आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव 27 फीसदी लोगों की पसंद के साथ दूसरे स्थान पर हैं। यहां गौर करने वाली बात यह है नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच महज 4 फीसदी का अंतर दिख रहा है। जो बिहार जैसे राज्य के लिए बड़ी बात नहीं मानी जाएगी। चिराग पासवान को बतौर मुख्यमंत्री सिर्फ 5% लोग और सुशील मोदी को बतौर मुख्यमंत्री सिर्फ 4% लोग देखना चाहते हैं। ये सर्वे का राज्य में 10 अक्टूबर से 17 अक्टूबर बीच किया गया है।
बिहार में एनडीए को 38 फीसदी और महागठबंधन को 32 फीसदी वोट मिल सकते हैं। जबकि गठबंधन ग्रैंड डेमोक्रेटिक सेक्यूलर फ्रंट को सात फीसदी और लोजपा को 6 फीसदी वोट मिल सकता है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।