बिहार में आज पहले चरण का चुनाव प्रचार थम जाएगा, आज आखिरी दिन सभी पार्टियों के दिग्गज  उतरेंगे प्रचार के लिए
(India) बिहार में आज पहले चरण की 71 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए प्रचार थम जाएगा. आज सभी पार्टियों के दिग्गज पूरे जोर शोर से प्रचार के लिए उतरेंगे. आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने आज सुबह सुबह ट्वीट जेडीयू-बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है. तेजस्वी ने ट्वीट में लिखा, ''हमने ग़ैर वाजिब, जात-पात और धर्म से ऊपर उठकर जनसरोकारी ज्वलंत मुद्दों को एजेंडा बनाया है. बिहार फिर देश को राह दिखा रहा है कि विषयक मुद्दों पर कैसे वोट पड़ता है. बिहार के कर्मठ युवाओं ने ठान लिया है कि अब रोजी-रोटी, नौकरी और विकास जैसे गंभीर मुद्दों पर ही चुनाव होगा. जय हिंद.''

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।