(India)
बिहार में पहले चरण की वोटिंग के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को एक बार फिर से चुनावी रण में उतरे हैं। पीएम मोदी दरभंगा में चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंचे हैं। दरभंगा के अलावा मुजफ्फरपुर और पटना में भी प्रधानमंत्री की रैली है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी भी आज बिहार चुनाव प्रचार के लिए पहुंचेंगे। उनकी एक रैली पश्चिम चंपारण के वाल्मीकिनगर में और दूसरी दरभंगा के कुशेश्वरस्थान में है। पीएम मोदी दरभंगा में रैली के बाद मुजफ्फरपुर के मोतीपुर चीनी मिल स्थित पचरुखी मैदान में दूसरी जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री की तीसरी रैली पटना हवाई अड्डे के निकट स्थित वेटनरी कॉलेज कैंपस में होगी। पीएम मोदी
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।